Skip to main content

क्या सोया हानिकारक है?

सोया को सुपरफ़ूड कहा जाता है. क्यों कि इसे प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसे अक्सर रेड मीट के विकल्प के तौर पर खाया जाता है. क्योंकि रेड मीट को दिल की बीमारियों और कैंसर का सबसे बड़ा कारण माना जाता है. इस वजह से पश्चिमी देशों में आजकल लोग सोया उत्पाद को ही प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानने लगे हैं.  इसमें फैट भी कम ही होता है. यही वजह है कि सोया खाने वालों को दिल की बीमारियां होने की आशंका कम हो जाती है. इसमें प्रोटीन, अनसैचुरेटेड फैट, विटामिन बी, फ़ाइबर, आयरन, कैल्शियम और ज़िंक जैसे इंसान की सेहत के लिए ज़रूरी तत्व पाए जाते हैं.

लेकिन कुछ लोगों ने इसे लेकर आशंकाएं भी जताई हैं. कहा जा रहा है कि यह हमारे हारमोन पर असर डालता है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि सोया में आइसोफ्लेवन्स पाये जाते हैं. इनमें महिलाओं के हारमोन ओस्ट्रोजेन जैसे गुण होते हैं. सोया में पाए जाने वाले आइसोफ्लेवन्स, ओस्ट्रोजेन जैसा काम करते हैं. यह शरीर में ओस्ट्रोजेन से जुड़ाव रखने वाले तत्वों से गठजोड़ करने लगते हैं. इसी वजह से कई लोग यह आशंका जताते हैं कि ज़्यादा सोया खाने से महिलाओं को स्तन कैंसर हो सकता है.

हालांकि वैज्ञानिकों ने पिछले एक दशक में आइसोफ्लेवन्स को लेकर बहुत रिसर्च की है. फिर भी इस सवाल का सीधा जवाब नहीं मिला है कि सोया खाने से महिलाओं को स्तन कैंसर हो सकता है। कई रिसर्च में तो यह बात सामने आई है कि सोया असल में कैंसर का कारण नहीं, बल्कि इससे बचाता है. लेकिन यह बात भी पक्के तौर पर कहने से विशेषज्ञ बचते हैं. अमरीका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफ़ेसर फैंग फैंग झैंग ने ब्रेस्ट कैंसर की शिकार 6 हज़ार अमरीकी महिलाओं पर रिसर्च की. उन्होंने पाया कि अगर स्तन कैंसर की शिकार महिलाएं अपने खान-पान में सोया का प्रयोग ज़्यादा करती हैं, तो उनके ब्रेस्ट कैंसर से मरने की आशंका 21 फ़ीसद तक कम हो जाती है. सोया के कितने फ़ायदे होते हैं, इस बारे में विशेषज्ञ पक्के दावे करने से बचते हैं. लेकिन अगर सोया से ब्रेस्ट कैंसर कम होता है. तो, इसकी वजह इसमें पाए जाने वाले आइसोफ्लेवन्स हो सकते हैं. क्योंकि यह शरीर की कोशिकाओं में एपॉप्टोसिस की प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं. ऐसा तब होता है, जब किसी कोशिका का डीएनए कैंसर की वजह से विकृत हो जाता है, तो कोशिका ख़ुद को ख़त्म कर लेती है, ताकि ज़ख़्मी कोशिका से कैंसर न बने.

प्रयोगशालाओं में सोया की वजह से कैंसरग्रस्त कोशिकाओं को बढ़ते देखा गया है. यह प्रयोग वर्ष 2001 में चूहों पर किए गए थे. लेकिन, वर्ष 2010 में हुए एक प्रयोग में देखा गया कि सोया की वजह से ब्रेस्ट कैंसर पर कोई ख़ास असर नहीं होता.वैज्ञानिक इसका कारण सोया में पाए जाने वाले तत्व आइसोफ्लेवन्स को मानते हैं. जब हम सोया खाते हैं, तो इनमें मौजूद आइसोफ्लेवन्स या तो अल्फा ओस्ट्रोजेन रिसेप्टर से जुड़ते हैं, या फिर बीटा से. अल्फा से जुड़ने वाले आइसोफ्लेवन्स कैंसर को बढ़ावा देते हैं. लेकिन, देखा यह गया है कि आइसोफ्लेवन्स अक्सर ओस्ट्रोजेन के बीटा रिसेप्टर से ही गठजोड़ करते हैं. इसीलिए इनकी वजह से कैंसर बढ़ने की आशंका कम हो जाती है.

सोया खाने का फ़ायदा यह भी है कि इस में ख़राब फैट यानी सैचुरेटेड फैट कम होते हैं. तो, यह नुक़सान भी कम करता है. एक रिसर्च में यह भी देखा गया है कि सोया, पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की आशंका को भी कम करता है. अमरीका की इलिनॉय यूनिवर्सिटी की कैथरीन एपलगेट ने इस बारे में काफ़ी रिसर्च की है. एपलगेट का कहना है कि सोया प्रोस्टेट कैंसर के विकास को रोकने में मददगार होता है.सोया आप किस तरह से लेते हैं, इसका भी बहुत फ़र्क़ पड़ता है. आप अगर सीधे सोयाबीन खाते हैं, तो इसमें आइसोफ्लेवन्स की मात्रा ज़्यादा होती है. पर, आप सोया मिल्क लेते हैं, तो इसमें आइसोफ्लेवन्स बहुत ही कम रह जाते हैं.

कुल मिलाकर, हम यह कह सकते हैं कि सोया से नुक़सान होता है, यह राय क़ायम करना सही नहीं होगा. पिछले कुछ दशकों में सोया पर बहुत सी रिसर्च हुई हैं. इनमें से एक मे भी कोई नकारात्मक बातें पूरी तरह से सही नहीं साबित हुई हैं.

Popular posts from this blog

30 Eye Catching Rose Pictures

Rose is known as the king of flowers. It is one of the most beautiful flowers of the world. Everyone admires the beauty of rose. Its scientific name is  Rosa Indica . There are over 100 species of rose plant. Rose is the real charm of a flower garden, without the presence of rose a garden seems to be incomplete. It holds the primary importance in a flower garden. There are many kinds of roses. Red rose is the dominant of all. It is thought to be the symbol of love and romance. Their fragrance has a spell-bounding influence. It is a tradition that a red rose is presented to a person to express love or to propose a loved one. Other prominent colors of rose are yellow, pink, white and black. In some of the communities or societies different colors of roses are associated with different emotions. For example red rose is associated with the feeling of love and romance, white rose depicts peace, pink rose depicts admiration and thankfulness and yellow rose is thought to express friendshi...

35 Night Photography Examples

As soon as the sun sets, darkness starts prevailing. This symbolizes that the night is approaching. Every living being seeks shelter and a place to comfort so everyone returns to his/her home. As the night approaches there prevails a silence and everything seems to get calm. At night time there is deep darkness and the only light one can see is the moon light. In the light of full moon the night seems much less horrible and less fearful. The beauty of moon light in the darkness relieves a person from anxiety and fills pleasure in the heart. It is no doubt one of the best sights a person sees in his life. The moon and the stars on the sky are the best part of night time. The sky is filled with beautiful stars that look so tiny and sparkle into the eyes. One wonders how many stars would be there in the whole sky, it is clear that they are countless in number. But the beauty of sky with the sparkling stars is yet more complimented by the presence of the moon which looks beautiful in all o...

15 अगस्त 1947 को समाचार-पत्रों की सुर्खियाँ क्या थी? 15 august

हिंदुस्तान टाइम्स की पहली खबर थी ‘इंडिया इंडिपेंडेंटः ब्रिटिश रूल्स एंडस।’ टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने लिखा भारत की आजादी का जन्‍म हआ. हिंदुस्‍तान हिंदी ने आजादी के दिन प्रकाशित अखबार के पहले पन्‍ने पर लिखा कि शताब्दियों की दासता के बाद भारत में स्‍वतंत्रता का मंगल प्रभात. द स्‍टेटसमेन ने लिखा कि दो संप्रभु राष्‍ट्रों का जन्‍म हुआ. साथ ही लिखा कि दुनिया की आबादी के पांचवें हिस्‍से को राजनीतिक आजादी मिल गई. गुजरात समाचार ने खबर को हेडिंग दिया- "गुलामी की स्‍याह रात का अंत-आजादी का उदय" 15 अगस्त 1947 को विश्व के प्रसिद्ध समाचार पत्रों की सुर्खियों में भी भारत था- अमेरिकी दैनिक 'द वाशिंगटन पोस्‍ट' ने भी भारत की आजादी की खबर को पहले पन्‍ने पर प्रकाशित किया. ऑस्‍ट्रेलिया के अखबार द कूरियर मेल ने भारत को ब्रिटिश हुकूमत की दासता से आजादी मिलने की खबर को पहले पन्‍ने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया. साथ ही भारत का बंटवारा होने पर बने नए देश पाकिस्‍तान के बारे में भी जानकारी दी. अखबार ने नए भारत का नक्‍शा भी छापा था. साथ ही बंटवारे के कारण हुए द...