नाखूनों पर धब्बे हों और नाखून दिखने में अच्छे नहीं हों तो ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत उन्नति नहीं कर पाता है। इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य होती है। नाखून टेढ़े-मेढ़ा और रेखा युक्त होना आर्थिक दृष्टि से प्रतिकूल स्थिति को दर्शाता है।
उत्तम नाखून जो आर्थिक उन्नति और अमीरी को दर्शाते हैं उनके विषय में कहा गया है कि, जिनके नाखून रेखा और धब्बा रहित चिकने और लालिमा युक्त होते हैं वह धनवान होता हैं। नाखून का आकार उंगली के पहले पोर का आधा होना उत्तम माना गया है।
कुछ लोगों के हाथों के नाखूनों पर अर्ध चंद्रमा बना होता है। हाथ के नाखूनों पर बने अर्धचंद्रमा का क्या महत्व और अर्थ होता है।
अंगूठे पर अर्धचंद्र
अपने अंगूठे के नाखून को देखिए इस पर अर्धचन्द्र बना हुआ है तो समझ लीजिए कि निकट भविष्य में आपके घर में कोई शुभ काम होने वाला है या कोई खुशखबरी आने वाली है। अंगूठे के नाखून पर अर्धचंद्र की आकृति होने का मतलब है उस व्यक्ति को जल्दी ही कोई आशातीत या अचानक सफलता का कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।अगर चन्द्र का आकार छोटा है तो खुशखबरी आने वाली है लेकिन कुछ समय तक इंतजार करना होगा। अगर किसी जातक के अंगूठे के नाखून पर अर्धचंद्र की आकृति पूरे नाखून की आधी है तो यह शुभ की जगह अशुभ संकेत होता है। ऐसे जातक को शीघ्र ही कोई बुरी खबर मिल सकती है।
अनामिका पर अर्धचंद्र
हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार अनामिका उंगली के नाखून के बीच तक अर्धचन्द्र की आकृति बनने पर मान-सम्मान एवं पुरस्कार मिलता है। इसे छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में मिलने वाली कामयाबी का भी संकेत माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति की अनामिका अंगुली पर अर्धचंद्र बना हो तो उस जातक का आगे जीवन सुखों से परिपूर्ण होता है। भौतिक सुखों के साथ-साथ उसे अपने जीवन में बहुत तरक्की भी मिलती है।
मध्यम पर अर्धचंद्र
इसे शनि की अंगुली भी कहा जाता है। अगर आपके हाथ की इस अंगुली के नाखून पर अर्धचंद्र है तो इसका अर्थ है कि आपको मशीनरी या उद्योग आदि में व्यापार करने से निश्चित ही सफलता मिलेगी। मध्यमा उंगली पर अर्धचन्द्र का उभरना बताता है कि जल्दी ही कहीं से धन लाभ होने वाला है।
तर्जनी पर अर्धचंद्रमा
जो लोग प्रमोशन या कार्य क्षेत्र में उन्नति की आश लगाए बैठे हैं उन्हें तर्जनी उंगली देखनी चाहिए। अगर आपके हाथ की तर्जनी अंगुली के नाखून पर अर्धचंद्र हो तो यह आपके लिए बहुत शुभ संकेत होता है। तर्जनी उंगली पर अर्धचन्द्र दिखे तो समझ लीजिए उन्नति की चाहत पूरी होने वाली है। ऐसे व्यक्ति को जल्दी तरक्की मिलती है और उसे हमेशा कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना रहती है।
कनिष्ठा पर अर्धचंद्रमा
सबसे छोटी उंगली जिसे बुध की उंगली कहा जाता है। इस उंगली के नाखून पर अर्धचन्द्र का दिखना व्यापार में उन्नति एवं लाभ का संकेत होता है।
अर्धचंद्रमा वाले जातक का स्वभाव
जिस व्यक्ति के नाखून पर अर्ध चंद्रमा की आकृति होती है उसे अपने जीवन में बहुत कठिनाईयां उठानी पड़ती हैं। लेकिन इसकी एक खास बात ये है कि कठिनाई का इन्हें सामना करने से पहले ही वो दूर हो जाती है। इन लोगों के पास कभी धन की कमी नहीं रहती है।
हाथ के नाखून पर अर्ध चंद्रमा हो तो उस व्यक्ति का दिल बहुत साफ होता है और ये दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। विवाह के बाद इनकी संतान और जीवनसाथी दोनों ही बहुत अच्छे होते हैं। परिवार में इन्हें सम्मान मिलता है।
चंद्राकार निशान
नाखून पर बने चंद्राकार निशान के बारे में कहा जाता है कि ये असली में सफेद रंग का नहीं होता है। यह नाखूनों की वजह से सफेद रंग का दिखाई देता है। असल में इस निशान के नीचे हर परत से जुड़े तत्व पाए जाते हैं लेकिन इसकी वजह से वे ढंक जाते हैं। हर किसी को अपने नाखून पर ये निशान नज़र नहीं आ पाता है। नाखून के नीचे यह निशान होता जो जरूर है लेकिन कई बार इतना हल्का होता है कि दिखता नहीं है।
अगर किसी के नाखून के इसी हिस्से पर चोट लग जाए और यह निशान टूट जाए तो पूरा नाखून टूट जाता है। दोबारा नाखून के आने की संभावना भी खत्म हो जाती है। अगर नाखून आगे से टूटा हुआ हो तो यह निशान बच जाता है। आगे से नाखून भले ही अलग हो जाए लेकिन ये निशान वहीं का वहीं सलामत रहता है।
नाखून पर बने चंद्राकार निशान की एक और रोचक बात है और वो यह है कि यह पूर्ण रूप से हाथ के अंगूठे के निशान पर ही दिखता है। अगर आपके अंगूठे के नाखून पर यह दिखाई देता है तो आप जांच सकते हैं कि यह अंगुलियों के नाखून पर बेहद कम दिखता है।
नाखून पर चंद्राकार से स्वास्थ्य की जानकारी
अगर किसी के हाथ के नाखून पर चंद्राकार नज़र आता है तो वह इंसान पूरी तरह से स्वस्थ होता है। इसका कम होना या ना के बराबर दिखना उस व्यक्ति के बीमार होने के बारे में बताता है। ये शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं और इनकी पाचन शक्ति भी मजबूत नहीं होती है।
आप स्वयं देख सकते हैं कि आपके हाथों के नाखून पर अर्ध चंद्राकार निशान है या नहीं।
वैसे तो उंगलियां और नाखून सामुद्रिक शास्त्र के अंतर्गत ही आते हैं लेकिन, कुछ पाश्चात्य देशों में नाखून पर विशेष शोध किए गए हैं। माना जाता है कि मानसिक स्थिति के अनुसार नाखूनों में भी परिवर्तन होते रहते हैं और यही बनते हैं हमारे भविष्य की जानकारी का आधार। माना जाता है कि आकाश मंडल से उतरने वाली विद्युत ऊर्जा इन्हीं नाखूनों के द्वारा हमारे अंदर प्रवेश करती है। हमारे देश में भी बड़ों के चरणस्पर्श को नाखून से अपने हाथों के नाखूनों द्वारा ग्रहण करने का माध्यम माना जाता है।